October 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी अध्यक्षता, जिले के विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में मनेगा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा में 2 नवंबर 2026 को राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में शाम 7 बजे से आयोजित इस समारोह में प्रदेश की संस्कृति, गौरव और विकास की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष निकिता जायसवाल उपस्थित रहेंगी।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का यह आयोजन प्रदेश की गौरवशाली पहचान, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। आयोजकों ने नागरिकों से समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर राज्योत्सव की खुशियों में सहभागी बनने की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.