October 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा—जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकारा, अब प्रदर्शन से प्रासंगिकता तलाश रही पार्टी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने 1 नवंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक हताशा और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई स्पष्ट नीति है और न ही जनहित से जुड़ा ठोस मुद्दा। लगातार चुनावों में जनता ने उसकी नकारात्मक राजनीति को खारिज किया है।

शिवनारायण पाण्डेय ने आरोप लगाया कि अपनी चुनावी पराजय और आंतरिक गुटबाजी से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस दिल्ली में प्रदर्शन कर खुद को प्रासंगिक साबित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के दमन के इतिहास के बावजूद आज लोकतंत्र की दुहाई देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन जनहित के बजाय अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने का माध्यम बन गए हैं। उन्होंने दावा किया कि 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन भी कांग्रेस के पिछले प्रदर्शनों की तरह बेअसर रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.