October 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता और प्रदेश की जनता के संघर्ष का परिणाम है। अटल जी ने राज्य गठन के साथ विकास की नई राह प्रशस्त की।

श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के साक्षी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मेहनतकश किसानों, वनवासियों और वीर जवानों की धरती है। प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण और सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.