October 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

आयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा**//**//कोरबा, 30 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जायजा लिया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में उन्होंने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्री जैन ने मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा और वीआईपी बैठक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने को कहा। कलाकारों के ठहरने, भोजन और आवास के साथ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने आयोजन स्थल के प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग तथा विभागीय स्टॉलों के स्थान निर्धारण के लिए व्यवस्थित रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक है। समारोह की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.