September 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। दिनभर खबरों की तलाश और जिम्मेदारियों के बीच व्यस्त रहने वाले पत्रकारों के लिए कोरबा प्रेस क्लब ने मनोरंजन और पारिवारिक मिलन का अनूठा अवसर दिया। शहर के चित्रा टॉकीज में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें प्रेस क्लब के सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए और फिल्म का आनंद लिया।
विशेष स्क्रीनिंग के दौरान चित्रा टॉकीज परिसर में पत्रकारों और उनके परिजनों की मौजूदगी से उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। लंबे समय बाद परिवार के साथ एक साथ समय बिताने का अवसर मिलने से पत्रकारों में भी खास उत्साह रहा। फिल्म शुरू होने से पहले आपसी मुलाकात और आत्मीय संवाद का दौर भी चलता रहा।
इस अवसर पर चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी विशेष रूप से प्रेस क्लब परिवार के बीच पहुंचे और पत्रकारों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर आत्मीय स्वागत किया।
आयोजन में कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा एवं राजेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ केडिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
विशेष स्क्रीनिंग में शामिल सदस्यों ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के साथ इस तरह का आयोजन आपसी जुड़ाव और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर देता है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि सदस्यों और उनके परिवारों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि पत्रकार साथियों के लिए जल्द ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि कार्यक्षेत्र की व्यस्तताओं से अलग परिवार के साथ कुछ यादगार पल बिताने का अवसर मिल सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.