नियम तोड़कर डीजे बजाना पड़ा भारी, मानिकपुर पुलिस ने डीजे समेत पिकअप किया जब्त
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। आगामी गणेश विसर्जन एवं अन्य आयोजनों को लेकर पुलिस की सख्ती के बीच मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे संचालक पर बड़ी कार्रवाई की है। सीएमपीडीआई कॉलोनी में निर्धारित नियमों के विपरीत डीजे बजाते पाए जाने पर पुलिस ने कोलाहल अधिनियम की धारा 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे का पूरा सेटअप और उसे ले जाने वाली पिकअप जब्त कर ली।
कार्रवाई में डीजे बॉक्स, बेस बॉक्स, एम्प्लीफायर, स्टेबलाइजर, मिक्सर, लाइट, एमआई बार सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डीजे संचालक, वाहन मालिक और आयोजन समितियां अनुमति, निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







