August 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में बुधवार को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। सहयोग केंद्र में लगभग 500 कार्यकर्ता पहुंचे, जहां 176 आवेदन प्राप्त हुए।

 

शिक्षा मंत्री ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज भी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.