‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का प्रदेशभर में सामूहिक श्रवण, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लिया जनजागरण का संकल्प
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का रविवार को छत्तीसगढ़ के जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर उत्साहपूर्वक सामूहिक श्रवण किया गया। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलचा पंचायत भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सांसद महेश कश्यप के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुधीर पांडे, जिला पंचायत सदस्य बिन्दु साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, उपाध्यक्ष सीमांचल दास, महामंत्री मनोज पटेल, अर्जुन सेठिया, प्रदीप देवांगन, महादेव बघेल, मोहन सेठिया, राधे पन्द्रे, सुरेश ठाकुर, लक्ष्मी धरत, संगीता राणा, बाबूलाल, विकास पात्रो, तपन राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के गुमनाम नायकों, नवाचारों और समाजहित में कार्य करने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पारंपरिक कलाओं के संवर्धन तथा युवाओं के नवाचारों को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश समाज को नई दिशा देने वाले हैं।
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बीजापुर जिले के ग्राम जैगुर, दरबा (विकासखंड भैरमगढ़) में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं अखिलेश सोनी ने अंबिकापुर में तथा डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक-275 में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ का श्रवण किया।
प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। ‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।


