बूथ 138 की बैठक में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई जनसंपर्क और विस्तार अभियान की रणनीति
1 min read



जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा – बूथ की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति, घर-घर पहुंचाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं कार्यकर्ता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 के बूथ क्रमांक 138 में एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री एवं बूथ प्रभारी संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का दूत है और बूथ की मजबूती ही पार्टी की सफलता की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान को गति देने, नए मतदाताओं को जोड़ने, लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।
संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

बैठक में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलजार सिंह एवं पवन सिन्हा की विशेष उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती पुष्प कला साहू के निवास पर किया गया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक रामलाल पटेल, सह संयोजक श्रीमती राधा बम्बोले, मोहनलाल साहू, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, मयंक कश्यप, संतलाल चौहान, निर्मल सिंह, शोभाराम चौहान, शारदा साहू, आशा साहू, रूपा साहू, रेखा बम्बोले, कृष्णा कर्ष, मधुरानी कर्ष, सविता, उषा देवी, गौरी बैठा, कौशल्या पटेल, दुर्गा कला साहू, किरण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बूथ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सामाजिक समरसता, जनहित के मुद्दों, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर नव नियुक्त बूथ अध्यक्ष का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
‘सशक्त बूथ ही भाजपा की विजय का आधार’
बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा का बूथ संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर पर सक्रिय, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी लगातार जनता का विश्वास अर्जित कर रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
जनसेवा और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
बैठक के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने “सशक्त बूथ–सशक्त संगठन” के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को और मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरी बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता के माहौल में संपन्न हुई।
— पवन सिन्हा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी एवं कोसाबाड़ी मंडल मीडिया प्रभारी, भाजपा कोरबा


