July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव का बुधवार को कोरबा आगमन होगा। अपने प्रवास के दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न शासकीय एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर सहभागिता करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री का दौरा संगठन और जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रमों को नई ऊर्जा मिलेगी।
भाजपा संगठन ने जिले भर के कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रमों की गरिमा बढ़ाने और संगठन की एकजुटता का परिचय देने की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.