August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘मन की बात’ से मिला राष्ट्र निर्माण का नया संकल्प, कोसाबाड़ी मंडल में गूंजे प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक विचार

1 min read

 

 

135वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

 

 

 

मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सौरभ दुबे के निवास पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को सुनते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए पर्यावरण संरक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, जल संरक्षण, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों के उपयोग, सामाजिक नवाचार तथा युवाओं की सकारात्मक शक्ति जैसे अनेक विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में समाज के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे नागरिकों का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े राष्ट्रीय परिवर्तन का आधार बनते हैं।

 

 

 

प्रधानमंत्री के संदेशों को सुनने के बाद मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच विश्वास, संवाद और प्रेरणा का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक कर नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि कोसाबाड़ी मंडल के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर भी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण कर प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत प्रेरक उदाहरण समाज में सकारात्मक बदलाव की नई चेतना जगाते हैं। ‘मन की बात’ प्रत्येक नागरिक को यह विश्वास दिलाती है कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर दीप नारायण सोनी, अनिल वस्त्रकार, सौरभ दुबे, अमित पटेल, गोविंद साहू, पवन सिन्हा, सुशील गर्ग, पुनि राम साहू, हेमंत चंद्रा, श्रीमती गोमती गेंदरे, श्रीमती सरिता महंत, श्रीमती पुष्प कला साहू, त्रिलोकी राठौर, लक्ष्मी जलतारे, विक्की मिश्रा, तेरस दास दीवान, नारायण महंत, श्रीमती चंचला राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम पूरे समय राष्ट्रभक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘मन की बात’ समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों, नवाचारों और जनआंदोलनों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर देश के हर नागरिक को सकारात्मक परिवर्तन का सहभागी बनने की प्रेरणा देती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.