August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सहयोग केंद्र’ में दो दिन मंत्रियों का जनसंवाद, 29 जून को केदार कश्यप और 30 जून को श्यामबिहारी जायसवाल सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं

 

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आवेदनों के त्वरित निराकरण पर रहेगा फोकस
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं के निराकरण का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में 29 जून (सोमवार) को प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप तथा 30 जून (मंगलवार) को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे।
दोनों मंत्री निर्धारित समय पर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव एवं आवेदन प्राप्त करेंगे तथा संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। भाजपा प्रदेश संगठन का उद्देश्य सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं और सरकार के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।
प्रदेश भाजपा ने सभी संबंधित कार्यकर्ताओं से निर्धारित तिथि पर सहयोग केंद्र पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.