छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए संकेत



रिटायर्ड जज मैडम देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति सभी वर्गों से करेगी संवाद, रिपोर्ट मिलने के बाद होगा अगला निर्णय
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। इसके लिए रिटायर्ड जज मैडम देसाई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गठित समिति प्रदेश के विभिन्न वर्गों, समुदायों और संबंधित पक्षों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त करेगी। सभी पक्षों से चर्चा के बाद समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सरकार उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने का निर्णय लेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस विषय पर सभी वर्गों की राय को महत्व देते हुए आगे बढ़ रही है।


