August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का स्वच्छता संकल्प, भिलाई बाजार के बिरदा छात्रावास परिसर में चला विशेष अभियान

1 min read

 

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* भिलाई बाजार। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल भिलाई बाजार द्वारा सेवा, स्वच्छता और जनजागरण को समर्पित विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। शक्ति केंद्र बिरदा स्थित बालक छात्रावास परिसर में आयोजित इस अभियान में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का आयोजन “12 वर्ष सेवा के, 12 वर्ष सुशासन के, 12 वर्ष गरीब कल्याण के” अभियान के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, पारदर्शिता, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
यह कार्यक्रम भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के आह्वान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के निर्देशन तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज की भागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, भाजपा मंडल मंत्री ललित राजवाड़े, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अशोक राजवाड़े, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राठौर (सचिन), भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देशु पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण कुर्रे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री गेंदराम राजवाड़े एवं परमेश्वर महंत, ओबीसी मोर्चा कार्यालय प्रभारी विजय राठौर (पप्पू), मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा राठौर, निखिल राजवाड़े, लंबोदर कश्यप, श्याम राठौर, मंडल मंत्री डमरूधर, तेरस यादव, मीडिया प्रभारी ललित यादव, मीडिया सहप्रभारी वीरेंद्र राठौर, राजकुमार, अरुण, विवेक राजवाड़े, मोरध्वज राजवाड़े, हेम निर्मलकर, राजू कुर्रे, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन ने सेवा, संगठन और जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा के अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.