राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में कोरबा का दमदार प्रदर्शन, सीएमए एकेडमी ने 13 पदक जीतकर प्रदेश का बढ़ाया मान



इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य पदकों पर जमाया कब्जा, 27 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार कौशल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। मध्यप्रदेश के इंदौर पब्लिक स्कूल में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय सब जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन तथा मध्यप्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 1600 खिलाड़ियों एवं 250 ऑफिशियल्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पॉइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, किक लाइट, म्यूजिकल फॉर्म्स एवं क्रिएटिव फॉर्म्स जैसी विभिन्न विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि राज्य के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, बलौदा बाजार, बेमेतरा सहित विभिन्न जिलों के 92 सब जूनियर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कोरबा जिले की सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी से 27 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें वैदिक पलेरिया, काव्या दिनेश और नाफिया सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। काव्या दिनेश ने डबल इवेंट में एक रजत पदक भी जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि श्रेया लक्ष्मी साहू ने भी रजत पदक हासिल किया।
कांस्य पदकों की बात करें तो खुशाल साहू और समायरा नाहक ने दो-दो कांस्य पदक जीते। वहीं शिवा साहू, श्लोक राज राठौर, दिव्या कर्ष और आद्या उपाध्याय ने भी कांस्य पदक जीतकर कोरबा की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता में कृति साहू, अवन्या तिवारी, श्रद्धा लक्ष्मी साहू, दिव्यांशी ए., नव्या तिवारी, नूतन तिवारी, प्रियांशु शर्मा, सौरभ साहू, नैना प्रजापति, शशांक निर्मलकर, नितेश साहू, चिराग चौहान, ऋषभ पाण्डु, स्पर्श गोयल, मानसी यादव, हिंद यादव तथा के. तेजस्वनी ने भी अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर भविष्य के लिए उम्मीदें जगाईं।
प्रतियोगिता के दौरान टीम के प्रशिक्षक के रूप में लौकिता चौहान एवं अंकुश लाल यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहे, जबकि मयंक डडसेना ने रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
कोरबा की इस ऐतिहासिक सफलता पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, विकास नामदेव, प्रशिक्षक प्रभात साहू, शुभम यादव, जुनैद आलम, अशोक साहू, सुयश नामदेव, रमेश साहू, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के समस्त खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय स्तर पर कोरबा के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि समर्पित प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं।


