August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य और चिकित्सा अधोसंरचना पर हुई अहम चर्चा

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा के आवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनस्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि एवं उर्वरक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, भारत सरकार के सहयोग से राज्य के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुलाकात को केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.