August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा की तैयारी तेज, प्रदेश स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

1 min read

 

28 जून को 135वें एपिसोड के बूथ स्तर पर श्रवण को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के सफल आयोजन एवं व्यापक श्रवण को लेकर नवगठित प्रदेश स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 28 जून को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रदेश के सभी बूथों तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसंपर्क और श्रवण कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरणा, सकारात्मक सोच और जनभागीदारी से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सुश्री मनीभास्कर गुप्ता, राजू महंत, भूपेंद्र नाग, अंकित जायसवाल, प्रखर मिश्रा, नितेश मिश्रा सहित समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने 135वें एपिसोड को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और अधिकाधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.