August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

1 min read

 

 

संगठनात्मक गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रियता पर जोर दिया।
यह मुलाकात संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.