August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव, इसलिए फैला रही भ्रम : केदार कश्यप

 

आपातकाल, किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर भूपेश बघेल पर साधा निशाना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास जनता से जुड़े कोई ठोस मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह निराधार आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात कर रही है, जबकि देश ने आपातकाल के दौरान उसके वास्तविक चरित्र को देखा है।
केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल परिवर्तन को प्रोत्साहित कर रही है। दलहन एवं तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था अव्यवस्था और घोटालों का पर्याय बन गई थी, इसलिए उसे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।
वन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता, किसान कल्याण और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। जनता विकास और कार्यों के आधार पर निर्णय ले रही है, इसलिए कांग्रेस के आरोपों का कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.