कोरबा को मिला पतंजलि उत्पादों का नया केंद्र, टी.पी. नगर में ‘लक्ष्मी ट्रेडर्स’ का भव्य शुभारंभ



शहर के प्रमुख व्यवसायियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ उद्घाटन, ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेगी पतंजलि की संपूर्ण श्रृंखला
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। शहरवासियों के लिए अब पतंजलि के उत्पादों की खरीदारी और अधिक सुविधाजनक हो गई है। टी.पी. नगर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र स्थित 20, अल्का कॉम्प्लेक्स में नवस्थापित “लक्ष्मी ट्रेडर्स” का भव्य शुभारंभ रविवार सायंकाल उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

प्रतिष्ठान का शुभारंभ कोरबा के प्रसिद्ध व्यवसायी, राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के सक्रिय व्यक्तित्व अशोक मोदी तथा कोसाबाड़ी स्थित रेमंड शोरूम के संचालक अमरनाथ अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में अशोक मोदी ने कहा कि आज के समय में लोगों का रुझान प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक उत्पादों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पतंजलि के उत्पादों ने गुणवत्ता और विश्वास के बल पर लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि टी.पी. नगर जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र में लक्ष्मी ट्रेडर्स की स्थापना से शहरवासियों को एक ही स्थान पर दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
लक्ष्मी ट्रेडर्स के संचालक भगवती प्रसाद गोयनका एवं ओमप्रकाश गोयनका ने बताया कि प्रतिष्ठान में पतंजलि के दैनिक उपयोग के उत्पादों से लेकर आयुर्वेदिक औषधियां, स्वास्थ्यवर्धक सामग्री, खाद्य उत्पाद तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। उनका उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और किफायती उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर उत्पादों की विविधता और सुव्यवस्थित व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर संजय मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, कुमार चोपड़ा, विकास अग्रवाल, रघुनाथ सरावगी, स्निग्धा अग्रवाल, अंकित गोयनका, विजय गोयनका तथा पंडित सोमदत्त द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टी.पी. नगर के मुख्य चौक पर स्थित यह नया प्रतिष्ठान न केवल ग्राहकों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि कोरबा के व्यावसायिक क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


