August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं नियमित योग के महत्व का संदेश दिया।

 

 

 

किरण देव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर मिली पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन के लिए अपना रही है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान “करो योग, रहो निरोग” का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.