June 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां लेकर गांव-गांव पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता, हरदीबाज़ार मंडल में चला व्यापक जनसंपर्क अभियान

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत हरदीबाज़ार मंडल में व्यापक जनसंपर्क अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर प्रबुद्धजनों का सम्मान किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।

 

 

भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार हरदीबाज़ार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी एवं मंडल महामंत्री अमरनाथ कौशिक के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत पथर्री, कोरबी, धतुरा एवं मूडापार ग्रामों में जनसंपर्क कर समाज के प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की गई।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, आधारभूत संरचना के विकास तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
अभियान के दौरान प्रबुद्धजन के रूप में जगन्नाथ कौशिक, डॉ. रामशरण राठौर, जगजीवन सिंह राठौर, जयनारायण कौशिक (समाज प्रमुख), सेवानिवृत्त सीआईएसएफ अधिकारी त्रिलोचन राठौर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर (समाजसेवी), टिकानंद पांडे, द्वारिका राठौर (बैगा) एवं सत्यनारायण पांडेय का सम्मान किया गया। सभी प्रबुद्धजनों ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी और विकास योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की।

 

 

 

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री अमरनाथ कौशिक, भाजयुमो महामंत्री केशु कश्यप, भाजयुमो मंत्री गुलशन टेकाम, मीडिया प्रभारी डेविड कौशिक, लखन राठौर, गोपाल कौशिक, सुमित सूर्यवंशी, शिवम सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। पूरे अभियान के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा लोगों ने विकास और सुशासन के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की। अभियान ने संगठन और समाज के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.