August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

योग से निरोगी समाज का संदेश: भाजपा दर्री मंडल की योग कार्यशाला में उमड़ा उत्साह

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल द्वारा अग्र मंगल भवन में भव्य योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। योगाचार्य विनोद गुप्ता ने उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्हें भगवा गमछा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
मंडल अध्यक्ष मनोज लहरें ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान जीवन प्रदान करती है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक विजय मिरी, पार्षद किशन केवट, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद मनोज अग्रवाल, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, फिरत राम साहू, मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष अतुल सराफ, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनहरण लाल यादव, जिला मंत्री रामकुमार सोनीकर सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.