August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ भैंसमा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य और संस्कार का दिया संदेश

1 min read

 

 

सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन साव ने कराया योगाभ्यास, ग्रामीणों को नियमित योग अपनाने किया प्रेरित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* भैंसमा,21 जून 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर भैंसमा में स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संगम का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को स्वस्थ जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योग एवं प्राणायाम अभ्यास के साथ हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की भारतीय जीवन-पद्धति है।

 

 

अपने संबोधन में श्री साव ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती व्यस्तता, तनाव और बदलती जीवनशैली के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे समय में योग और प्राणायाम व्यक्ति को निरोग, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और ग्रामीणों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व में मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन की ओर अग्रसर करता है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए योग एकाग्रता, अनुशासन और आत्मबल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

 

 

 

योगाभ्यास के दौरान विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से योग एवं प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता जोगेंद्र कौशिक, ज्ञान सिंह कंवर, मंडल महामंत्री पवन कंवर, संजय वैष्णव, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल संयोजक देवनारायण साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वरी कंवर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दिलीप कौशिक सहित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। योग दिवस के इस आयोजन ने भैंसमा क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता, भारतीय संस्कृति और सकारात्मक जीवनशैली का प्रभावी संदेश प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.