August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

योग की ऊर्जा से गुंजायमान हुआ तिलकेजा विद्यालय, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने लिया निरोग जीवन का संकल्प

1 min read

 

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएमश्री सेजेस तिलकेजा में सामूहिक योगाभ्यास, योग शिक्षक प्रधान सर का किया गया सम्मान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* तिलकेजा,21जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएमश्री सेजेस तिलकेजा में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री प्रधान सर द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सांकेतिक योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम की क्रियाएं कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाता है। आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में सामने आया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
योग दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं नियमित योग करने तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री प्रधान सर के स्वास्थ्य जागरूकता और योग प्रचार-प्रसार में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएमडीसी अध्यक्ष किशन साव, अजय कौशिक, गणमान्य नागरिक निर्मल साव, मानिलाल हलवाई, गंगाराम कैवर्त, अनिमेष साव सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

 

 

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु नियमित योग करने तथा योग के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों को भारतीय संस्कृति की महान योग परंपरा से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.