August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

योग से गूंजा बालको मंडल, स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

1 min read

 

 

“12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत भाजपा बालको मंडल का वृहद योग जागरूकता शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

 

 

योग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज वैश्विक पहचान मिली है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक प्रमुख यज्ञ नारायण यादव ने योगाभ्यास का संचालन करते हुए उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता और अनेक शारीरिक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही एक समृद्ध समाज एवं सशक्त राष्ट्र की नींव है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं एवं प्राणायाम की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी मंजू सिंह सहित मंडल, जिला एवं मोर्चा के पदाधिकारी, पार्षदगण, वरिष्ठ पदाधिकारी, ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को और अधिक सार्थक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.