August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

घर-घर पहुंचेगा सुशासन, कोई पात्र हितग्राही नहीं रहेगा वंचित : किरण देव

1 min read

 

सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से तकनीक के जरिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पहुंच
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राज्य सरकार के आगामी ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान को सुशासन और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कई बार पात्र हितग्राही विभिन्न कारणों से सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, लेकिन अब सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचेगी।
किरण देव ने बताया कि बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों में सफल रही ‘नियद नेल्लानार’ योजना के अनुभवों के आधार पर ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान तैयार किया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के हजारों गांवों और लाखों परिवारों तक सीधी पहुंच बनाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह तकनीक आधारित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के डाटा का समन्वय कर योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का सपना तभी साकार होगा जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान न केवल सुशासन को मजबूत करेगा, बल्कि समावेशी और सर्वांगीण विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.