August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रिसॉर्ट में संगठन खोज रही कांग्रेस, जनता से उसका नाता टूट चुका : भाजपा

1 min read

 

कांग्रेस का ‘मिशन 2028’ नहीं, हताशा और नेतृत्व संकट छिपाने की कवायद : शिवनारायण पाण्डेय
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “प्रशिक्षण शिविर” नहीं बल्कि “प्रशिक्षण-पाखंड” करार दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि जो कांग्रेस जनता के बीच अपनी जमीन खो चुकी है, वह अब अभनपुर के आलीशान रिसॉर्ट में संगठन को मजबूत करने का सपना देख रही है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस जमीनी राजनीति की बात तो करती है, लेकिन उसके नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाने के बजाय वातानुकूलित कमरों में बैठकर राजनीति का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह शिविर कांग्रेस की कमजोर होती संगठनात्मक स्थिति और कार्यकर्ताओं में बढ़ती निराशा का प्रमाण है।
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नेता संगठन के लिए कुछ घंटे भी नहीं निकाल पा रहे हैं, वे कांग्रेस को मजबूत करने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अभी तक उबर नहीं पाई है और अब “मिशन 2028” के नाम पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व संकट और गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में प्रशिक्षण शिविरों से पार्टी की वास्तविक स्थिति नहीं बदलने वाली। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, वही अब कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस राजनीतिक आयोजन को भली-भांति समझ रही है। जनता विकास और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है, जबकि कांग्रेस रिसॉर्ट की राजनीति तक सीमित होकर रह गई है। भाजपा का कहना है कि केवल बंद कमरों की बैठकों से नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर ही राजनीतिक विश्वास हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.