August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छुरी के योग उद्यान में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा कटघोरा मंडल के योग महाअभियान में गूंजा ‘स्वस्थ भारत–समर्थ भारत’ का संकल्प

1 min read

 

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कटघोरा/छुरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल द्वारा छुरी नगर पालिका स्थित योग उद्यान (गार्डन) में भव्य योग एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग विशेषज्ञों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाता है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की यह अनमोल धरोहर आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। योग के माध्यम से भारत ने विश्व को शांति, स्वास्थ्य और मानव कल्याण का संदेश दिया है।

 

 

 

भाजपा कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने योग के माध्यम से स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली जीवनशैली है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीतम देवांगन, देक्रांत देवांगन, अजय धनोंडिया, अनुराग धुलानी, देवकुमारी पटेल, उत्तरा चौहान, स्नेहलता पटेल, ज्योति त्रिवेदी, गोपेंद्र पांडेय, लख्खू देवांगन, तरुण देवांगन, सरिता जायसवाल, रिया जायसवाल, ओमप्रकाश दीक्षित, मनदीप जायसवाल, अंकुश अग्रवाल, वसीम, चंद्रशेखर तर्मकार, अतुल जायसवाल सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता भी विशेष रूप से देखने को मिली।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने तथा अपने परिवार और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। भाजपा कटघोरा मंडल द्वारा छुरी के योग उद्यान में आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी, संगठनात्मक एकजुटता और स्वास्थ्य चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को और अधिक सार्थक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.