महाकाल के दरबार में गूंजा मोदी-मोदी का जयघोष : 12 वर्षों की ऐतिहासिक सेवा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया



महामहिम पूजन, राष्ट्र समृद्धि और प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए मांगा आशीर्वाद
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* पाली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिवनगरी पाली में आस्था, राष्ट्रभक्ति और जनसमर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल के नेतृत्व में तानाखार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान महाकाल एवं संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और सामूहिक प्रार्थना कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की।

भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी शिवनगरी पाली स्थित महाकाल मंदिर में आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा और उत्साह का अनुपम वातावरण देखने को मिला। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव”, “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। ढोल-मंजीरों की मधुर ध्वनि, भक्ति गीतों और शिव स्तुति के बीच उपस्थित श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना में लीन दिखाई दिए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करते हुए सुशासन, पारदर्शिता, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विकास और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष एवं 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल को देश की लोकतांत्रिक यात्रा का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए भगवान महाकाल से विशेष प्रार्थना की गई।
पूजन-अर्चना के पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में भाजपा पाली मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री पवन गर्ग ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज करोड़ों गरीबों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, निःशुल्क राशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि देश की जनता का विश्वास लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर और अधिक मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री रामदयाल उईके की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ प्रधानमंत्री देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत भाजपा कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां रुद्रावतार महाबली बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान राष्ट्र की समृद्धि, विकसित भारत के निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निरंतर ऊर्जा, शक्ति एवं सफलता प्राप्त होने की कामना की गई।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। धार्मिक अनुष्ठान और सामूहिक प्रार्थना ने कार्यक्रम को एक विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे, पोड़ी-लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञान सिंह राजपाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संजू देवी जायसवाल, पाली मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा एवं रूपेश कंवर, महामंत्री कामता जायसवाल एवं तारकेश्वर पटवा, मंत्री घनश्याम पटेल, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती माया कंवर, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नीतीश कश्यप, छत्रपाल कंवर, गणेश चौहान, रामपाल पटेल, दीप्ति शर्मा, विष्णु यादव, दीपक शर्मा, प्रकाश दुबे, लखन प्रजापति, जितेंद्र माटे, अनिल जायसवाल, लगन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


