November 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

देवलाल ठाकुर ने कहा— आदिवासी मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा कांग्रेस की सामंती मानसिकता का परिचायक, सार्वजनिक माफी की उठाई मांग

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी बयानबाजी को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ और जनजातीय समाज का अपमान बताया।

ठाकुर ने कहा कि एक सरल, सहज और जनजातीय समाज से आने वाले मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस की सामंती सोच को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने की बौखलाहट में भूपेश बघेल राजनीतिक मर्यादाएं भूल रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस शासनकाल के कथित घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि बघेल को पहले अपने कार्यकाल के सवालों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं, ऐसे में व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिप्पणियां लोकतांत्रिक राजनीति के लिए उचित नहीं हैं।

देवलाल ठाकुर ने भूपेश बघेल से अपने बयान पर तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय के साथ छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.