November 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संवाद पर होगा मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 19 नवंबर को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। उनके दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य बुधवार रात रायपुर पहुंचे। गुरुवार सुबह प्रदेश कार्यालय में स्मृति मंदिर पर माल्यार्पण के बाद वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। सुबह 11:15 बजे से कार्यसमिति के प्रथम सत्र को संबोधित करेंगे तथा दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता लेंगे। इसके बाद बैठक के दूसरे एवं समापन सत्र में सहभागिता करेंगे।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नवीन मारकंडेय, चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद एवं प्रदेश प्रभारी लखनलाल साहू तथा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

कार्यसमिति बैठक के बाद अमरपाल मौर्य सामाजिक संपर्क कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। शाम 3:30 बजे बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में छत्तीसगढ़ सेन समाज के दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजे निषाद समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात और चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पिछड़ा वर्ग के नेताओं तथा कुर्मी एवं पटेल समाज के प्रतिनिधिमंडलों से संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के बाद गुरुवार रात नई दिल्ली रवाना होंगे।

इस प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों से सीधा संवाद और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूमिका को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.