August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर कोरबा में विशेष धार्मिक आयोजन

1 min read

 

 

हनुमान मंत्र के 108 सामूहिक जप एवं महाआरती के माध्यम से राष्ट्र समृद्धि और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की होगी कामना
Tirentra Time’s Korba **//**// कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास की कामना को लेकर 10 जून 2026 को प्रातः 10 बजे हनुमान मंदिर, ढोढ़ीपारा वार्ड क्रमांक 17, कोरबा में संकटमोचक प्रभु श्री हनुमान जी के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जप एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया गया है।
यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य तथा मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजन की सफलता हेतु भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिनमें डॉ. राजेश राठौर (अध्यक्ष, कोसाबाड़ी मंडल), श्री दिलेंद्र यादव (अध्यक्ष, बालको मंडल), श्री योगेश मिश्रा (मंडल अध्यक्ष, कोरबा), श्री मनीष मिश्रा (अध्यक्ष, सर्वमंगला मंडल) एवं श्री मनोज लहरे (अध्यक्ष, दर्री मंडल) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश, जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने इसे केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य, सुशासन और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना का अवसर बताया है।
“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक नेतृत्व को नमन, राष्ट्र की समृद्धि हेतु हनुमान भक्ति का महाअनुष्ठान”
इसी संकल्प और श्रद्धा के साथ कोरबा में यह विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न होगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.