August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“एक दुकान में मिला मिसब्रांड सूजी का स्टॉक, अब पूरे कोरबा बाजार पर उठे सवाल”

1 min read

 

यदि जिस ब्रांड की सूजी बिग बाजार में पकड़ी गई, वह बाजार में सप्लाई होने वाला नियमित उत्पाद था, तो यह सवाल     

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// स्वाभाविक रूप से उठ रहा है कि क्या वही ब्रांड केवल एक ही प्रतिष्ठान में बेचा जा रहा था या फिर शहर के अन्य किराना दुकानों, सुपर मार्केट और थोक व्यापारियों के यहां भी उसकी बिक्री हुई होगी? आमतौर पर कोई भी खाद्य ब्रांड एक ही दुकान के लिए अलग से उत्पादन नहीं करता, बल्कि उसका वितरण कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक होता है।
हालांकि इस संबंध में अभी तक खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किसी अन्य दुकान का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि संबंधित ब्रांड के उत्पाद कोरबा जिले में किन-किन दुकानों तक पहुंचे और कितनी मात्रा में उसकी बिक्री हुई।
उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि एक प्रतिष्ठान में नियमों का उल्लंघन करते हुए मिसब्रांड उत्पाद मिला है तो विभाग को उस ब्रांड की सप्लाई चेन की जांच करनी चाहिए। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कहीं अन्य दुकानों में भी वही उत्पाद तो नहीं बेचा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थिति में केवल एक दुकान पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं मानी जा सकती, बल्कि पूरे वितरण नेटवर्क की जांच आवश्यक है ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस मामले ने कोरबा के खाद्य बाजार में पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब अब विभागीय जांच से ही सामने आ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.