June 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी सरकार के 12 वर्ष बने विकास, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय : किरण देव

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के नए मानक स्थापित करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
श्री देव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं ने करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मुफ्त राशन, आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल और उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। वहीं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के जरिए पारदर्शिता बढ़ी है और सरकारी सहायता सीधे हितग्राहियों के खातों तक पहुंची है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और देश को आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण निर्णयों ने देश की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती प्रदान की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास को भी विशेष प्राथमिकता दी है। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, किसानों के हितों और जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.