August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब शिकायतों का होगा समयबद्ध समाधान

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिक फोन, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और लिखित आवेदन के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए समयबद्ध व्यवस्था बनाई गई है, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। यह पहल शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.