जनसेवा के 12 वर्षों का संदेश लेकर मुक्तिधाम पहुँचा भाजयुमो, श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा मोतीसागर पारा स्थित वार्ड क्रमांक 7 के मुक्तिधाम परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

स्वच्छता अभियान के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यकर्ताओं ने परिसर से कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया तथा आम नागरिकों से भी अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज देश के सबसे सफल जनआंदोलनों में शामिल हो चुका है। स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इसी भावना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा समाज के बीच सेवा, जागरूकता और जनसहभागिता के कार्यक्रम संचालित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री तुषार साहू, जिला मंत्री रामावतार पटेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य मानिकपुरी, सह सोशल मीडिया प्रभारी माधव मराठा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभात मिश्रा, कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष सागर टेवानी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी, दर्री मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, दीपका मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव, जवाली मंडल अध्यक्ष हरीश कश्यप, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, उरगा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल कोरबा से जयंत श्रीवास, प्रखर शर्मा, सुखदेव सिंह, सोनू बरेठ, गौतम निर्मलकर, राजेंद्र निर्मलकर एवं कृष्णा टेवानी, मंडल बालको से उमेश साहू, मंडल दर्री से महेंद्र पाल तथा मंडल दीपका से मोनू बंसल ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
अभियान के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही समाजहित, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरण एवं सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन के बीच निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
मुक्तिधाम में आयोजित यह अभियान केवल सफाई कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देने वाला प्रेरणादायी आयोजन बनकर सामने आया।


