सेवा, सुशासन और स्वच्छता का संगम: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने मुक्तिधाम में चलाया विशेष अभियान



मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में युवा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान, स्वच्छ भारत के संकल्प को किया मजबूत
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत मोतीसागर पारा स्थित वार्ड क्रमांक 7 के मुक्तिधाम परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज देश के सबसे सफल जनआंदोलनों में से एक बन चुका है। जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया था, उसे आगे बढ़ाने के लिए भाजयुमो निरंतर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और जनसेवा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री तुषार साहू, जिला मंत्री रामावतार पटेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य मानिकपुरी, सह सोशल मीडिया प्रभारी माधव मराठा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभात मिश्रा, कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष सागर टेवानी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी, दर्री मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, दीपका मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव, जवाली मंडल अध्यक्ष हरीश कश्यप, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, उरगा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल कोरबा से जयंत श्रीवास, प्रखर शर्मा, सुखदेव सिंह, सोनू बरेठ, गौतम निर्मलकर, राजेंद्र निर्मलकर एवं कृष्णा टेवानी, मंडल बालको से उमेश साहू, मंडल दर्री से महेंद्र पाल तथा मंडल दीपका से मोनू बंसल ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी दिनों में सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाजहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह अभियान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।


