August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनसेवा के 12 साल बेमिसाल: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

1 min read

 

मुक्तिधाम में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश, बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता रहे शामिल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कोरबा द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। “जन सेवा के 12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता, सेवा और जनजागरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को नागरिक कर्तव्य बताते हुए आमजन से भी अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। अभियान के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। अभियान के समापन पर भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.