August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुँचाने का संकल्प, ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में गूंजा विकास का मंत्र

1 min read

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है” – कृष्णा गौर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, 5 से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों की बनी रणनीति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक बैठक रविवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
श्रीमती गौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ओबीसी मोर्चा देश के सबसे सक्रिय और मजबूत संगठनों में से एक है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के तहत 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करे, ताकि सरकार की उपलब्धियाँ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकें। उन्होंने कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है, जिसकी वजह से भारत की पहचान वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँची है।

 

 

कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, युवा, महिला, मजदूर और पिछड़े वर्ग सहित समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। केंद्र सरकार की योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करते हुए वर्ष 2047 तक भारत विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में शामिल होगा।
अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और गरीबों के उत्थान से जुड़ी उपलब्धियों की भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कृष्णा गौर ने भाजपा की “दीपकमल पत्रिका” के विशेषांक का विमोचन भी किया।
ओबीसी समाज भाजपा की ताकत, योजनाओं को समाज तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी – ओपी चौधरी
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 52 प्रतिशत से अधिक आबादी ओबीसी वर्ग की है, जबकि 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति और लगभग 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में ओबीसी समाज निर्णायक भूमिका निभाता है और समाज का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास ही पार्टी की मजबूती का आधार है।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए अनेक योजनाएँ लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता तथा जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

5 जून से 25 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के प्रदेश प्रभारी अखिलेश सोनी ने बैठक में 5 जून से 25 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और संगठन के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जाएगा।
वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का स्वर्णिम काल चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने-कोने में भाजपा की विचारधारा और संगठन की ताकत दिखाई दे रही है तथा पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने रखी संगठन की भावी रणनीति
बैठक के प्रारंभ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने स्वागत भाषण देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन विस्तार और समाज के बीच संवाद को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।
बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने किया, जबकि अशोक सिन्हा ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संदेश स्पष्ट रहा— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा ओबीसी समाज के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.