June 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प: मुख्यमंत्री साय से लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ व्यापक पौधरोपण”

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – पर्यावरण बचाना आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित संगठन नेतृत्व ने किया पौधरोपण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में व्यापक जागरूकता और पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और अस्तित्व की सबसे बड़ी संरक्षक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। आज जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान का हिस्सा बने और वृक्षारोपण के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देने के लिए आज हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।
किरण देव ने दिया “एक पौधा, एक संकल्प” का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने देवेंद्र नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखना और पर्यावरणीय संतुलन को सुरक्षित रखना आज मानवता की सबसे बड़ी जरूरत है।
श्री देव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और समृद्धि से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी गूंजा हरित भविष्य का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.