June 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हरियाली के संकल्प से गूंजा दीपका: भाजपा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए 50 पौधे

 

 

नागिन झोड़की में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// दीपका। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीपका क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का प्रेरणादायी संदेश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नागिन झोड़की क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक पौधे रोपित कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया।
प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित इस अभियान में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सभी ने अपने हाथों से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे विशाल वृक्ष बनकर क्षेत्र की हरियाली बढ़ा सकें।

 

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सतत जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, संवेदनाओं और प्रकृति के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है। यह अभियान हमें अपनी माताओं के सम्मान के साथ-साथ धरती माँ की रक्षा का संदेश भी देता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, भाजपा दीपका मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, मंडल महामंत्री गुलशन ध्रुव, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती बुधवार देवांगन, पूर्व पार्षद श्रीमती कुसुमलता केवट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनीता पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष लाल यादव, पार्षद एवं महामंत्री हिमांशु देवांगन, पार्षद ऋषि सिदार, पार्षद श्रीमती शांति देवी, युवा मोर्चा महामंत्री गवकरण, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री राजेंद्र साहू, काजल सिंह, वीरेंद्र यादव, दीप कश्यप, कंवल सिंह ओढ़े, दुर्गेश पटेल, दीपांशु आमों, रिंकू पटेल, जय यादव, शशि श्रीवास्तव, रितेश झरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
“माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का संगम बना यह अभियान, दीपका में हरियाली बढ़ाने की दिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया प्रेरक संदेश।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.