June 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बनी उरगा मंडल कार्यसमिति बैठक

 

 

प्रदेश भाजपा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, नवदायित्वधारियों का हुआ सम्मान, दिवंगत कार्यकर्ताओं को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार उरगा मंडल की महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक ग्राम सालिहाभाटा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। संगठनात्मक मजबूती, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नवदायित्वधारी शामिल हुए।
बैठक का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राजकीय गीत का सामूहिक गायन कर देशभक्ति और संगठनात्मक अनुशासन का परिचय दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

 

अतिथियों के स्वागत उपरांत मंडल उपाध्यक्ष हरीश साहू ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति द्वारा पारित महत्वपूर्ण प्रस्तावों का विस्तृत वाचन किया। उन्होंने प्रस्तावों के विभिन्न बिंदुओं से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए संगठन की भावी रणनीतियों पर प्रकाश डाला।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला कोरबा के जिला महामंत्री एवं उरगा मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने नव नियुक्त शक्तिकेंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सहसंयोजकों एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष किशन साव ने बैठक में अपेक्षा से अधिक संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार नियमित संवाद और सतत सक्रियता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह मंडल स्तर पर निर्धारित बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिल सके।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा विभिन्न मोर्चों की गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष किशन साव, जिला मंत्री अजय कंवर, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, जनार्दन कंवर, डॉ. लखेश्वर कश्यप, नवधा राम खरवार, अमृतलाल राठिया, नेकीराम राठिया, बीजू सिंह, बंधु राम राठिया, बोधन दास, प्रदीप राव, शुभम हलवाई, सम्मेलन कश्यप, कुमार सिंह कंवर, कमलेश अनंत, दशरथ उरांव, दिलीप उरांव, ताराचंद साहू, टीकम साहू, श्रीमती पदमा कौशिक, ज्ञान सिंह कंवर, श्रीमती भुवनेश्वरी कंवर, दुर्गा कंवर, विपिन रंगारी, भरत रंगारी, चुन्नीलाल पाटिल, शांतिलाल पटले, दिलीप कौशिक, रविंद्र सोनी, आशीष प्रजापति, देवनारायण साहू, दर्शन मरावी, उत्तम भारद्वाज, श्रीमती जानकीबाई, श्रीमती ननकी बाई, सनी कुमार, आनंद राम राठिया, सीताराम कैवर्त, लक्ष्मण पटेल, गजेंद्र वैष्णव, तुलेश्वर यादव सहित मंडल एवं जिले के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उरगा मंडल क्षेत्र के उन कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया जिनका विगत माह निधन हो गया था। सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पवन कुमार कंवर, संजय वैष्णव एवं नवधा राम खरवार ने संयुक्त रूप से किया।
सालिहाभाटा की इस बैठक ने एक बार फिर साबित किया कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, संवाद और कार्यकर्ता सम्मान की मजबूत परंपरा का जीवंत उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.