October 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का हुआ सम्मान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  दीपका। भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दीपका वार्ड क्रमांक-4 एवं ग्राम पंचायत विजय नगर बिंझरा में केंद्र सरकार के ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और जागरूक परिवार के निर्माण का संदेश दिया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू, दीपका मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, महामंत्री धर्म तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद ज्योति तिवारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता पटेल, महामंत्री नीलिमा शुक्ला, महिला मोर्चा महामंत्री मीना सिंह, उपाध्यक्ष मधु राठौर, पूर्व पार्षद देवी नायर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता यादव, पार्षद सविता कंवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम यादव, महामंत्री गौकरण सिंह कंवर, काजल सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला एवं पिंकी सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पोषण और बच्चों की देखभाल पर विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती भारद्वाज ने माताओं को बच्चों के खान-पान, संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य एवं नियमित देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा उनकी उम्र के अनुरूप पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की अपील की।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ने माताओं को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, उनसे बचाव, आवश्यक उपचार और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान माताओं ने स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनका चिकित्सक द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम में ज्योतिनंद दुबे ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी माताओं को दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों को योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र परिवारों को उनका लाभ दिलाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती भारद्वाज सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही माताओं के बीच गोद भराई रस्म का आयोजन भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा देखभाल के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं तथा भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में मातृ स्वास्थ्य, बाल पोषण और परिवार की जागरूकता को केंद्र में रखते हुए समाज के स्वस्थ और सशक्त भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.