June 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी सरकार के 12 स्वर्णिम वर्षों पर भाजपा का महाअभियान शुरू, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, जिलेभर में हजारों पौधे लगाने का लिया लक्ष्य
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में विशेष जनसंपर्क एवं सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा ने “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न मंडलों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसरों एवं सामाजिक संस्थानों में पौधारोपण किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आत्मानंद विद्यालय परिसर, एनसीडीसी एवं सुभाष ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल अभियान नहीं, भावनाओं से जुड़ा जनआंदोलन – गोपाल मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और मातृ शक्ति के सम्मान का अद्भुत संगम है। यह केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनभागीदारी अभियान है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई गति प्रदान की है। इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा 5 जून से 21 जून तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
21 जून तक चलेंगे जनसंपर्क एवं जनकल्याण के विशेष कार्यक्रम
गोपाल मोदी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलने वाले इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि “12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के” संकल्प को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचेंगे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए लिया सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, ऊर्जा और जनसहभागिता का वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री अजय दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे, सह संवाद प्रमुख शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, कुलसिंह कंवर, राजेश लहरे, शशि चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“माँ के सम्मान से जुड़ा हर पौधा बनेगा हरित भविष्य की नींव”
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रारंभ हुआ यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का प्रेरणादायी संदेश भी दे रहा है। भाजपा का यह अभियान आगामी दिनों में जिलेभर में व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.