August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजयुमो में नई जिम्मेदारी: मोंटी पटेल बने फरसवानी मंडल प्रभारी

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार फरसवानी मंडल के लिए श्री मोंटी पटेल को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों एवं युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंडल प्रभारी बनाए जाने पर मोंटी पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.