August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वरिष्ठ आईएएस बी.के.एस. रे के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया शोक

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बी.के.एस. रे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में किरण देव ने कहा कि बी.के.एस. रे का निधन प्रशासनिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक कुशल, संवेदनशील और जनहितैषी अधिकारी के रूप में उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।
किरण देव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.