August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राष्ट्र निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

1 min read

 

 

उड़ता शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// उड़ता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ग्राम उड़ता स्थित शक्ति केंद्र में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देश पर शक्ति केंद्र प्रभारी एवं जिला मंत्री अजय कुमार दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना, राष्ट्रगान एवं राज्य गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ है और बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार बनती है।
उन्होंने बूथ प्रमुखों से नियमित बैठकें आयोजित करने, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने का आह्वान किया। बैठक को मंडल महामंत्री नवरतन सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन अमरनाथ कौशिक ने किया।

 

 

बैठक में देवनाथ यादव, कुमार सिंह कंवर, रविशंकर पटेल, सुखदेव प्रसाद सूर्यवंशी, राम भरोसे बिंक्षवार, रथ राम, शिव सिंह टेकाम, जमुना कोराम, राम पटेल, गंगा राम पटेल, कलेश राम धुव एवं मुगेश राम धुव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.