भाजपा की बूथ सशक्तिकरण मुहिम तेज: शक्ति केंद्र देवांगन मोहल्ला में हुई महत्वपूर्ण बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुआ मंथन
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र क्रमांक-5, देवांगन मोहल्ला में बूथ स्तर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा बूथों में सशक्त एवं सक्रिय टीम तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सभी चारों बूथों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है और आगामी समय में प्रत्येक बूथ को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

बैठक में वार्ड प्रभारी गिरीश नामदेव, वार्ड संयोजक भुनेश्वर देवांगन, सहसंयोजक संतोष कैवर्त, सुरेश कुमार देवांगन, भागेंद्र सोनी, श्रीमती कौशल्या श्रीवास, ज्योति बाला, अनिल सिंह, संजय शर्मा, सुनील कुमार, विवेक पावा, वीरेंद्र राजपूत, संजय नेताम एवं बंटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्य संपर्क अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने, बूथों को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


