August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर में ‘मार्तण्ड उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब रायपुर द्वारा आयोजित ‘मार्तण्ड उत्सव’ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर देशभर से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ एवं पत्रकारिता जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां रायपुर पहुंचीं।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी अतिथियों का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, लोकतंत्र को सशक्त बनाने और जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि ‘मार्तण्ड उत्सव’ हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की उपलब्धियों, संघर्षों और योगदानों का उत्सव है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश के वरिष्ठ पत्रकार अपने अनुभव साझा करेंगे और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर व्याख्यान देंगे।
यह आयोजन पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर विमर्श का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। प्रेस क्लब रायपुर द्वारा आयोजित यह उत्सव हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.